- आयुक्त आवास से टैंक चौराहे तक माल रोड पर जबरदस्त जाम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर के जाम के झाम से बचने के लिए तमाम वाहन चालक माल रोड से गुजरना बेहतर समझते हैं, लेकिन अब इस रोड से होकर गुजरना लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। माल रोड पर जाम जरूरी हो गया है। गुरुवार को यहां जाम के नाम पर लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ी। आयुक्त आवास चौराहे से लेकर टैंक चौराहे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार थी। दोपहर करीब तीन बजे माल रोड पर वाहनों का न टूटने वाला सिलसिला था। ऐसा नहीं कि वहां पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं थी। टैÑफिक का स्टॉफ भी था और मुस्तैद भी था।
बल्कि गुरुवार को यहां अन्य दिनों के अपेक्षा ज्यादा स्टाफ नजर आया। लालकुर्ती इंडियन बैंक वाले चौराहे पर तो खुद ट्रैफिक टीआई मुस्तैद थे। आवास आयुक्त चौराहे से लेकर टैंक चौराहे तक माल रोड पर जितने भी छोटे तिराहे व चौराहे पड़ते हैं उन सभी पर स्टॉफ मौजदू था, लेकिन गाड़ियों की भारी संख्या में टैÑफिक पुलिस के इंतजाम छोटे पड़ गए। हालांकि दोपहर के दो से तीन का वक्त स्कूलों की छुट्टी का भी नहीं होता। टैÑफिक के एक स्टाफ ने बताया कि उस वक्त तो स्थिति और भी ज्यादा खराब होती है। गुरुवार सुबह से ही माल रोड पर जाम का झाम लगाना शुरू हो गया था।
शहर में बढ़ी गाड़ियों की संख्या
एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा का मानना है कि शहर में गाड़ियों की संख्या जिस तेजी बढ़ रही हैं उस अनुपात में संसाधन संभवत: नहीं जुटाए जा सके हैं।

