Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बाढ़ में न हो जन-धन और पशु हानि: खटीक

  • गंगा जलस्तर में गिरावट का दौर तीसरे दिन भी जारी
  • बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज घटकर हुआ 55 हजार
  • राज्यमंत्री ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राज्यमंत्री ने गंगा नदी पर सिरजेपुर के समीप बने अस्थाई बांध का निरीक्षण किया। बांध को कटान से बचाने के लिए किए गए सभी इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।

पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण गंगा नदी जलस्तर में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है। जलस्तर बढ़ने के बाद हस्तिनापुर खादर क्षेत्र कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। दो दिन पूर्व गंगा किनारे बना अस्थाई तटबंध धराशायी होने से कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य में जुटे हैं। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि मंगलवार को गंगा नदी में चल रहा डिस्चार्ज घटकर महज 55 हजार क्यूसेक रह गया। जिसके चलते खादर के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। हरिद्वार से गंगा नदी में चल रहा डिस्चार्ज घटकर 51 हजार क्यूसेक रह गया।

मंगलवार को जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक बाढ़ प्रभावित भीकुंड, सिरजेपुर, कुन्हैडा, रटौरा, हादीपुर गांवड़ी आदि का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ से किसी भी प्रकार की जन-धन अथवा पशु हानि नहीं होनी चाहिए। समय के रहते सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए। उनके जीवन यापन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांध के सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों की जानकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

186 करोड़ से बनेगी भीकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड

बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र के निरीक्षण से पूर्व राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर-चांदपुर की सीमा को गंगा नदी पर बने गंगा पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने कटान को रोकने के लिए पुल के दोनों तरफ 12 पुलियों का निर्माण किये जाने की जानकारी दी। राज्यंमत्री विभागीय अधिकारियों को बाढ़ खत्म होते ही एप्रोच रोड का कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img