जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला में ईदगाह के पीछे गन्ने के खेत में गुलदार दिखने से हड़कंप मच गया सूचना गांव में आग की तरह फैल गई दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार की तलाश में जुटे रहे पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी