चांदपुर: नारनौर के जंगल में गेहू की कटाई कर रही महिलाओं के खेत में पडा नर कंकाल देख होश उड गये। नर कंकाल पडा मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक की शिनाख्त ग्राम रायपुर खादर निवासी कल्याण सिंह के रुप में होने से परिजनों में कोहराम मच गया।