Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बंद पड़े दो मकानों में लाखों की चोरी से हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोदीपुरम की अप्पू एंक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने लगभग 1 माह से बंद पड़े दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को मकानों के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने मकान मालिकों को जानकारी दी।

मकान नंबर 41 की मालिक मनीषा दास पिछले एक माह से अपने बेटे के पास मुंबई में रह रही हैं। उनका बेटा मुंबई में एक कंपनी में इंजीनियर है। वहीं मकान नंबर 44 के मालिक मुरादनगर स्थित अपनी बेटी के पास रह रहे हैं।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। पॉश कॉलोनी में चोरी की इतनी बड़ी वारदात से लोगों में दहशत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img