जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: गो फर्स्ट एयरलाइन ने जहां अपनी बुकिंग बंद कर दी है तो वहीं उड़ान अचानक रद्द कर दी है जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दूसरी ओर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने भी नाराजगी जताई है। 3, 4 और 5 मई के लिए गो फर्स्ट एयरलाइन ने फिल्हाल बुकिंग बंद करने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइन ने अगले तीन दिनों के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। सीईओ कौशिक खोना के अनुसार फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई को उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित रखा जाएगा।
#WATCH | Go First aircraft grounded at Delhi airport after the Airline cancelled its flights for 3rd, 4th and 5th May amid bankruptcy. pic.twitter.com/0eXghjHQi0
— ANI (@ANI) May 3, 2023
पीएंडडब्ल्यू की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण 28 विमानों को खड़ा करना पड़ा है। दूसरी ओर, गो फर्स्ट ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) दिवालिया ऋण शोधन अक्षमता संहिता की धारा 10 के तहत समाधान के लिए एक आवेदन दायर किया है।
नागर विमानन मंत्रालय ने मामले पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। वाडिया समूह के स्वामित्व वाली किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने नकदी के गंभीर संकट की वजह से तीन से पांच मई की अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रखने की घोषणा की है।
इसके साथ ही एयरलाइन ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली पीठ में स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया के लिए भी आवेदन किया है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गो फर्स्ट की स्थिति पर कहा कि बेहतर होगा कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का इंतजार किया जाए।
वहीं सूत्रों ने बताया है कि गो फर्स्ट एयरलाइन की 60 फीसदी से ज्यादा फ्लाइट ग्राउंडेड हो चुकी हैं। इन फ्लाइट्स के ग्राउंडेड हो जाने से कई सारी रूट्स पर एयरलाइन की बुकिंग कैंसिल हो रही है। कहा जा रहा है कि वाडिया के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट ने तेल विपणन कंपनियों के बकाये के कारण तीन और चार मई के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
"GoFirst has a lengthy history of missing its financial obligations to Pratt," said Pratt and Whitney officials to ANI https://t.co/nnfPBYedGd
— ANI (@ANI) May 3, 2023

