Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद

  • प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
  • वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी रैली होने का किया जा रहा है दावा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: आलू अनुसंधान केंद्र के मैदान पर 31 मार्च को आयोजित होने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे है। रैली स्थल पर कोई भी संदिग्ध न रहे। इसके लिए अभी से ही मंच के आसपास पुलिस और पीएसी बल को तैनात कर दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री की एसपीजी ने भी रैली स्थल का मौका-मुआयना किया है। वेस्ट यूपी की यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।

14 31

इस रैली में प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव का बिगुल तो फूंकेंगे ही साथ ही साथ वेस्ट यूपी की सीटों को भी जिताने के लिए साधने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के लिए जहां स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरते हुए है। वहीं, स्थानीय भाजपाइयों ने भी रैली की सफलता के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा के पदाधिकारी और सांसद विधायक इस रैली की सफलता के लिए जुटे हुए हैं। गुरुवार को रैली स्थल पर आईजी नचिकेता झा ने मौका-मुआयना किया। आईजी ने रैली स्थल पर बने मंच के आसपास पुलिस और पीएसी बल की यूनिट को तैनात रहने के निर्देश दिए।

साथ ही साथ हेलीपैड की भी व्यवस्थाओं को देखा एवं परखा। जिलाधिकारी एवं एसएसपी पहले से ही प्रधानमंत्री की रैली स्थल को लेकर लगातार मॉनिटीरिंग कर रहे हैं और रैली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अपने अधीनस्थों को दे चुके हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया खुद रैली स्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना करने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों और सांसद विधायकों के साथ बैठक कर रैली की सफलता के लिए मंत्रणा की और रैली स्थल पर किसको कहा रहना है। इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

15 27

2500 फीट का होगा प्रधानमंत्री का मंच

प्रधानमंत्री का मंच 52-25 यानि 2500 फीट का बनाया जा रहा है। इस रैली स्थल का मंच प्रधानमंत्री की एसपीजी के हवाले हो जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। एसपीजी के अलावा पीएसी और पुलिस बल के हवाले उनका मंच रहेगा। इस बार रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

25 हजार कुर्सी रखी जाएगी रैली स्थल पर

प्रधानमंत्री की रैली मोदीपुरम में पहली बार नही हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री टोल प्लाजा के पास 2019 में रैली कर चुके हैं। मोदीपुरम में ही प्रधानमंत्री की रैली को शुभ माना जाता रहा है। रैली स्थल पर इस बार 25 हजार की तादाद में कुर्सी रखी जाएगी और इसके अलावा कार्यकर्ताओं के खड़े रहने के लिए मैदान खाली भी छोड़ दिया गया है। यह रैली वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी रैली होने का भाजपाई दावा कर रहे हैं।

पीएम की रैली की तैयारियां तेज, भाजपा की मीटिंग में दी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मार्च को आलू अनुसंधान पल्लवपुरम (मोदीपुरम) में होने वाली रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जर्मन हैंगर रैली स्थल पर लगाया जा रहा रहा हैं, जिसके लिए पोल लगाये जा रहे हैं। रैली को लेकर एक व्यवस्था बैठक रैली स्थल पर हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा की मिशन 2024 को फतेह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार क्रांतिधरा को ही चुना है। 31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी मेरठ से ही अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। भाजपा पूरी तरह से चुनावी जंग में उतर गई है।

31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में सियासी तापमान बढ़ाएंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली रैली होगी। वे अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह मेरठ से ही करने जा रहे हैं। यूं भी कह सकते हैं कि भाजपा को क्रांतिधरा से शुरुआत रास आ रही है। बता दें कि 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली रैली मेरठ में की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही शंखनाद किया। मेरठ की इस रैली से प्रधानमंत्री गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, शामली और सहारनपुर तक को साधेगे।

13 33

विधान परिषद सदस्य प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि मेरठ के सभी कार्यकर्ता कर्मठ है जो जिम्मेदारी दी जाए उसे मेहनत के साथ करते हैं, यह मैं पिछले निकाय चुनाव में देख चुका हूं। ऐसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम प्रदेश की सारी लोकसभा की सीटें जीतेंगे। इसलिए 31 मार्च को होने वाली मोदी की रैली को सफल बनाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि मेरठ का संदेश पूरे पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करता है। 2014 के बाद देश के विकास के लिए किए गए कार्य। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य व क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल,

हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, क्षेत्र उपाध्यक्ष मयंक गोयल, विधान परिषद सदस्य व मेरठ प्रभारी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल, लोकसभा सयोंजक कमल दत्त शर्मा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तोगी, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img