Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

महाकाल के दर्शन को निकले परिवार पर टूटा कहर

  • उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन को निकला था परिवार, दिल्ली-मुंबई हाइवे पर हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के तीन लोगों तथा उनके एक रिश्तेदार की गुरुवार सुबह हादसे में मौत हो गयी। मरने वालों में दो बहसूमा, एक मेरठ का निवासी था तथा इनमें चौथा गाजियाबाद के मोरटा निवासी इनका रिश्तेदार था। ये सभी लोग कार से रवाना हुए थे। इनकी कार जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के नूंह के समीप झिमरावट गांव के पास पहुंची तभी अचानक मौत ने झपटा मारा और कार सवार चार की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर जख्मी हैं।

09 33

इस मनहूस हादसे की खबर परिजनों को सुबह करीब आठ बजे मिली। खबर मिलते ही परिवार वाले रोने बिलखने लगे। तमाम रिश्तेदारों को यह दुखद खबर दी गयी। साथ ही परिवार के कई लोग नूंह के लिए रवाना हो गए। सीसीएसयू में काम करने वाले इस परिवार के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि सीसीएसयू के परीक्षा विभाग में कार्यरत व बहसूमा निवासी धनप्रकाश वरुण की पत्नी अनिता, बेटा 18 वर्षीय वरुण, संभव

10 35

और बेटी गीताशी डौरली मेरठ निवासी पुष्पा देवी व उनके परिवार के सदस्यों के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में सवार होकर गुरुवार सुबह करीब चार बजे घर से निकले थे। इस गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। पुष्पा देवी व धनप्रकाश वरुण की बहन हैं। जैसे ही कार सुबह लगभग पौने सात बजे नूंह जिले के पिनगंवा के पास झिमरावट गांव के पास पहुंची तो कार का टायर फटने से तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई।

इनकी हुई मौत

कार के कई बार पलटी खाने की वजह से उसमें सवार अनिता, वरुण संभव, भांजा पीयूष व दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

08 39

रात में ही किया दीपांशु का अंतिम संस्कार

पल्लवपुरम क्षेत्र में डौरली में दीपांशु का शव हरियाणा के नंूह से पोस्टमार्टम के बाद लाया गया। डौरली में दीपांशु के ताऊ मास्टर कृपाराम और चाचा विनोद कुमार रहते हैं। जबकि दीपांशु का घर रुड़की रोड पर गोल्डन एवेन्यू फेज वन में है। हादसे में दीपांशु की मां पुष्पा देवी और भाई हिमांशु भी घायल है, जो सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती है। दीपांशु का शव डौरली के श्मशान घाट पर ले गए।

पुष्पा देवी के पति की हो चुकी है मौत

पुष्पा देवी के पति मोहर सिंह की कोरोना काल में मौत हो गई थी। पुष्पा देवी ने हाल ही में अपने बेटे की शादी की थी। परिवार में सभी हसी खुशी रह रहे थे, लेकिन अचानक से इतना बढ़ा सदमा फिर से परिवार में आ गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल बना हुआ है।

घर पर लटका ताला

07 34

पुष्पा देवी गोल्ड़न एवेंयू फेज प्रथम कालोनी में मकान नम्बर 31 परिवार के साथ रहती है। बताया गया कि पुष्पा देवी मूल रुप से डौरली की रहने वाली है। पुष्पा के घर पर फिलहाल ताला लटका हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल बना हुआ है। आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है, लेकिन ताला लटका होने के कारण वह मायूस होकर जा रहे हैं।

ये हैं गंभीर घायल

बेटी गीताशी, भांजा हिमांशु व पुष्पा को घायल अवस्था में पुलिस ने नल्हड़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना जैसे ही धनप्रकाश वरुण को मिली तो वह घटनास्थल पर रवाना हो गए। सीसीएसयू में हादसे की सूचना मिलते ही शोक छा गया और कार्य बंद कर दिया। लोगों ने धनप्रकाश वरुण को तसल्ली दी। कुछ उनके साथ घटना स्थल के लिए निकल गए।

विवि में शोकसभा

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सीक्रेसी विभाग में कार्यरत धनप्रकाश वरुण का परिवार गुरुवार सुबह महाकलेश्वर जाते समय हरियाणा के नूंह में कार दुर्घटना का शिकार हो गई। भीषण हादसे में वरुण के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और दो भांजों की मौत हो गई, जबकि बेटी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। विवि में हादसे की सूचना के बाद से ही शोक की लहर दौड़ गई। विवि प्रशासन की ओर से दोपहर को शोकसभा की गई, जिसमें विवि के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने शांति प्रार्थना की।

बबीता जिंदगी की जंग हारी, मौत

मोदीपुरम: सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि दिन दिन पूर्व जनता कालोनी में शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसी बबीता की दिल्ली के सफदरजंग हास्पिटल में उपचार के दौरान गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई। बबीता के शव को दिल्ली के मोर्चरी पहुंचाया गया है।

12 37

जबकि बबीता के चार बच्चे दो बेटी और दो बेटों की मौत तीन दिन पूर्व हादसे के कुछ घंटे बाद ही मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हो गई थी। बबीता का पति जॉनी भी आग में झुलसा था, जो दो दिन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान ही गांव सिखेड़ा जानसठ रोड मुजफ्फरनगर चला गया था।

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना नूरनगर हाल्ट के समीप गुरुवार की शाम एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फतेहउल्लापुर रोड माता वाली गली रोशनी कालोनी निवासी इदरीस पुत्र हामिद 65 वर्ष गुरुवार शाम घर से प्लाट देखने जाने की बात कहकर निकला था। कुछ समय बाद उसकी ट्रेन से कटकर मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img