Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को देशभर में जन्माष्टमी पर्व बड़ें ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जहां देशभर के मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेंत कई नेताओं ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”

मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्णा!

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “कृष्ण जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, श्री द्वारकाधीश को हम सब का प्रणाम। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img