Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

शिव शक्ति धाम मंदिर से चोर ने चांदी का मुकुट चुराया

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर-पुलिस को तहरीर सौंपी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के सी के आयी चौराहे पर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर से एक चोर ने मंदिर में घुसकर श्री शनिदेव के चांदी के मुकुट को चोरी कर लिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर कैद हो गया।मुकुट की कीमत लगभग35000 रुपये बताई है। शिव शक्ति धाम मंदिर के संचालक राजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

25 2

शनिवार को शाम लगभग 4:30 बजे जब कुछ श्रद्धालु शनिदेव की पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने वहां शनि देव के चांदी के मुकुट को नहीं पाया, जिस पर उन्होंने मंदिर के संचालक राजपाल सिंह को इसकी जानकारी दी। राजपाल सिंह ने तत्काल मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।

सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति पहले तो मंदिर मैं दर्शन करते हुए दिख रहा है तथा दूसरी फुटेज में मंदिर के अंदर इधर-उधर देखते हुए दिखाई दे रहा है तथा उसके बाद वह एक अन्य फुटेज में चांदी का मुकुट उतार कर थैले में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।

राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर को चिन्हित कर कार्रवाई करने का करने का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img