जनवाणी संवाददाता ।
धामपुर: समीपवर्ती ग्राम सुहागपुर में बुधवार की रात्रि को एक मकान में छत में लगे लोहे के जाल से नीचे उतरे चोरों ने कमरे में रखें संदूक से सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग 50000 की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस में देने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम सुहागपुर निवासी तस्लीम अहमद सऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी अफसाना घर में रहती है।
बुधवार की रात्रि को वह सोने के लिए बच्चों के साथ गांव में ही अपने माता-पिता के घर चली गई। रात के किसी समय चोर दीवार के सहारे मकान की छत पर चढ़े और छत पर लगे लोहे का जाल खोलकर नीचे उतरकर मकान के एक कमरे में घुसकर संदूक का कुंडा उखाड़ कर संदूक के भीतर रखा गले का सोने का एक सेट , एक जोड़ी सोने के झूमके, एक अंगूठी सोने की,, दो जोड़ी पायल चांदी की ,ओर लगभग 50000 रुपए सहित लगभग 6 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। दिन निकलने पर जब अफसाना घर पहुंची और मुख्य गेट का ताला खोला और जाकर देखा तो एक कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
संदूक का कुंडा उखड़ा था। घटना की लिखित तहरीर अफसाना द्वारा पुलिस में देने के बाद भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार का कहना है कि, चोरी की घटना की पुलिस जांच कर रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल व्याप्त है इससे पहले भी ग्राम सुहागपुर के कई घरों में चोरी हो चुकी है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

