Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

चोरों ने रिटायर्ड डिप्टी बैंक मैनेजर का घर खंगाला

  • 23 मई को बेगमबाग निवासी दंपति गया था मुंबई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भीषण गर्मी में सूनी सड़कों का चोर फायदा उठा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े बेगमबाग में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो गृहस्वामी को फोन कर घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर करीब एक बजे थाना लालकुर्ती क्षेत्र के मकान संख्या-4, डॉक्टर करोली वाली गली, एपेक्स स्कूल के सामने बेगमबाग को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब एक लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। यहां रहने वाले रविंद्र कुमार संगल स्टेट बैंक से रिटायर्ड है और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

बीती 23 मई को रविंद्र पत्नी के साथ मुंबई स्थित दूसरे घर में कुछ समय रहने के लिए गए थे। जाते समय पड़ोसियों को घर की देखभाल करने को कहा था। रविवार दोपहर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो रविंद्र को मुंबई फोन कर जानकारी दी। इसके बाद रविंद्र ने कनाडा में रहने वाले बेटे आर्शीवाद संगल को फोन कर जानकारी दी। बेटे ने ससुर योगेश कुमार निवासी फूलबाग कॉलोनी को फोन किया। इसके बाद उन्होंने थाना लालकुर्ती पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच की। वहीं, रविंद्र पत्नी के साथ आज शाम चार बजे तक लौटेंगे। वहीं, इस संबंध में लालकुर्ती थानाध्यक्ष इंदू वर्मा का कहना है कि मौके पर घर का दरवाजा खुला था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। फोरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी और सबूत जमा किए। घटना में कितना नुकसान हुआ है यह दंपति के आने के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस उत्पीड़न से आहत मीट कारोबारी गए हड़ताल पर

मीट की दुकानों पर की गई पुलिस की कार्रवाई से आहत कारोबारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर में नॉनवेज के शौकीन लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक मीट की दुकानों पर कार्रवाई की थी। साथ ही आठ दुकानदरों को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, पुलिस पर एक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के पुत्र के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मीट कारोबारियों ने थाने के बाहर हंगामा किया था।

वहीं, इस संबंध में जब पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कुछ भी लेना देना नहीं है। उनका नाम अकारण ही इस मामले में घसीटा जा रहा है। रविवार को गुलमर्ग सिनेमा हॉल पर मीट कारोबारियों ने जमकर हंगामा किया, इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्गा मंडी समिति से जुड़े 400 मीट कारोबारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। समिति के सदस्य हाजी जुबैर ने बताया कि मेरठ में 25 मुर्गा मंडी है। जिनमें केवल जिंदा मुर्गो को बेचने का कार्य होता है। इसके साथ ही करीब 400 दुकानें हैं। जहां इन मंडियों से जिंदा मुर्गा लाकर उसे काटा जाता है।

जिसके बाद उसका मांस बेचा जाता है। मेरठ में रोजाना करीब 50 से 60 हजार मुर्गो का कटान होता है। जिसको लेकर एक से सवा करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शहर व देहात में दर्जनों ऐसे रेस्टोरेंट व होटल और ढाबे समेत चिकन कार्नर है, जिनमें मुर्गे का मांस बेचा जाता है। रविवार से मीट कारोबारियों के तीन दिन हड़ताल पर जाने से काम भी प्रभावित होगा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि एडीएम सिटी को पशु चिकित्साधिकारी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लिसाड़ीगेट के कुछ पुलिस कर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

बगैर लाइसेंस के मीट कटान मामले एडीएम के आदेश पर मौके पर मुआयने को भेजे गए थाना लिसाड़ीगेट के कुछ पुलिस कर्मियों का अति उत्साह दिखाना उनके लिए मुसीबत बन सकता है। इन पुलिस वालों को केवल जांच के लिए भेजा था, लेकिन मौके से वो कुछ लोगों को उठा कर थाने में लाकर बैठा दिया। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो उन्होंने किस के आदेश पर हिरासत में लिया गया, उसको लेकर जब झाड़ लगायी तो आनन-फानन में हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया गया। साथ इस मामले में पुलिस वालों की भूमिका की जांच की भी बात सामने आ रही है जिसके चलते कार्रवाई की आशंका जतायी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img