जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: चोरों ने पेंट की दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखी हजारों की नगदी चोरी कर दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी नगर के मोहल्ला जोशीयाँन में प्रमोद मार्बल व पेंट के नाम से दुकान हैं जिस पर प्रतिदिन की भांति प्रमोद शर्मा शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर ऊपर बने हुए मकान में चला गया।
अगली सुबह शनिवार को जब उसके पिताजी सुबह उठे तो उन्होंने दुकान का थोड़ा सटर ऊपर उठा पाया जिसको देखकर उन्होंने प्रमोद को मामले से अवगत कराया प्रमोद ने दुकान पर पहुंचकर दुकान का शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान में बने तीन गल्ले की रेक दुकान में नहीं थी और जिसमें रखी हुई लगभग 78000 की नगदी चोरों ने चोरी कर ली वह खाली गल्ले की रेक सामने सड़क पर एक खड़े हुए वाहन के नीचे खाली पड़े हुए मिले। प्रमोद ने चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराया पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है

