- कांधला क्षेत्र में पुलिस का चोरों पर नहीं लग रहा अंकुश
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कस्बे के रेलवे मार्ग स्थित आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों से चोरों ने चौदह विधुत पोलों से एलटी लाइन के एल्युमीनियम के तार काटकर चोरी कर ले गए। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
कस्बे के रेलवे रोड पर कांधला देहात के बिजलीघर से खंद्रावली फीडर को जोड़ा गया है। शनिवार की रात्रि में चोरों ने खंद्रावली फीडर से जुड़े 14 विद्युत पोलों से एलटी लाइन के एल्युमीनियम के तार काटकर चोरी कर लिए। चोरी के तारों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। एलटी लाइन के तार चोरी होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक किसानों को विद्युत आपूर्ति न मिलने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि चोरों के द्वारा एलटी लाइन के चौदह विद्युत पोलों के तार को काटकर चोरी कर लिया है। चोरी किए गए तार की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि जेई की तहरीर मिली है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

