- जेवरात व कीमती कपड़ों समेत लाखों रुपये का सामान चोरी
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: सोमवार की रात चोरों ने गांव सरफाबाद में पूर्व प्रधान समेत तीन घरों का अपना निशाना बनाया और नकदी व जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गया है। इसके अलावा कस्बा रटौल में एक सिलाई फैक्ट्री से चोर हजारों रुपये की सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव सरफाबाद में सोमवारकी रात चोर दीवार फांदकर सूरज के मकान में घुस गए और संदूक का ताला तोड़कर सोने के कुंड़ल , टीवी व हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। घटना के समय मकान मालिक सूरज परिवार के साथ घर पर ही सोया हुआ था। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर सूरज की बहन संगीता की आंख खुल गई। उसने अपने भाई को जगाया और शोर मचाया।

इससे पहले कि लोग जागते चोर भागने में सफल रहे। पीड़ित के अनुसार चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोर पवन पुत्र मेहरचंद के मकान में घुस गए । मकान मालिक के अनुसार चोर 45 जोड़े कपड़े , सोने चादी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
इससे पूर्व चोरों ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ भगत जी का घर खंगाल डाला। चोर उनके मकान से आठ हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। गांव सरफाबाद में एक माह कि अंदर चोरी की यह तीसरी घटना है। पहली दो घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
पीड़ितों ने घटना के संबंध में धौली प्याऊ पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। एक अन्य घटना में चोर कस्बा रटौल में एक सिलाई फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोर तीन सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। फैक्ट्री मालिक फारूख के अनुसार मशाीनों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

