Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मकान के ताले तोड़कर नगदी सहित लाखों के आभूषण ले गए चोर

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कस्बे से सटे ग्राम स्याऊ के एक घर में ताले तोड़कर घुसे चोरों ने घर में रखी सत्तर हजार की नकदी के साथ ही लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना के समय ग्रहस्वामी शादी समारोह मे शामिल होने गये हुए थे।

ग्राम स्याऊ में प्रशांत कुमार पुत्र जगदीश सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को प्रशांत घर पर ताला लगाकर परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जैतरा गये थे। उनके पिताजी घेर में सोने चले गए थे। रात्रि लगभग ढाई बजे प्रशांत जब शादी समारोह से वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गये।

घर के अंदर जाने पर उन्हें कमरों के साथ ही उनमें रखे बक्सो के ताले भी टूटे मिले तथा उनमें रखा समान भी गायब था। प्रशांत ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दे दी सूचना मिलने पर शुगर मिल चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गये तथा उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

उच्चाधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद सुबह के समय बिजनौर से आई डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रशांत कुमार ने बताया कि चोर घर में रखी सत्तर हजार की नकदी के साथ ही लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण व एलईडी टीवी सहित कई अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये है। घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img