Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी यह फिल्म प्रोड्यूसर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट सामने आई है, जिसमे हनी सिंह अपनी इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में बता रहे है। बता दें कि हनी सिंह कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ही बनने जा रही है। गुनीत मोंगा इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए फैंस को हनी सिंह की जिंदगी से रूबरू करायेंगी।

20 2

इस डॉक्यूमेंट्री पर हनी सिंह ने कहा कि ‘मैंने मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में पहले भी बात की है, लेकिन मैं कभी भी इसे सबके सामने नहीं रख पाया। मुझे अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिला है और वे पूरी कहानी जानने के हकदार हैं। नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यू-फिल्म हर किसी को मेरे जीवन, मेरी परवरिश, जहां मैं हूं और मजबूत वापसी की मेरी वर्तमान यात्रा के बारे बताएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बता दें कि हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन मोजेज सिंह करने वाले हैं। हनी सिंह की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस मामले में वो बॉलीवुड के कई स्टार्स को टक्कर देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img