Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

ऐसे करें नवरात्रि की घट स्थापना, देशभर के मंदिर सजकर तैयार

poster 2020 10 17 012005 1


नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका अभिनन्दन और स्वागत है। कल यानि बुधवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। देशभर में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आइये जानते हैं कि कैसे मनाएं चैत्र नवरात्रि ….

आज बुधवार है, आज ही से चैत्र महीने की नवरात्रि शुरू हो रही है। पूरे देश में दुर्गा शक्ति पीठों पर पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो इस बार पूरे नौ दिन की नवरात्रि है।

शास्त्रों के अनुसार साधक के लिए नवरात्रि के नौ दिन विशेष लाभकारी माने जाते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंगी। नवरात्रि के नौवें दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी के रूप में 30 मार्च को मनाया जाएगा।

श्रद्धालुओं ने नवरात्रि में माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए पूजन सामग्री की व्यवस्था की। देशभर के मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर देवी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

 

माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों और मंदिरों में माता के दरबार सज गए। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। बाजारों में माता रानी की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं।

दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। यहां पर विशेष रूप से मां चंडी देेवी, मंशा देवी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • सुबह 6.00 से 7.30 बजे तक (शुभ और अमृत बेला)
  • सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक (लाभ बेला)
  • दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक (राहुकाल)

नोट: राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

NAVRATRI

मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा

  1. 22 मार्च: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना
  2. 23 मार्च: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  3. 24 मार्च: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा
  4. 25 मार्च: चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा
  5. 26 मार्च: पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा
  6. 27 मार्च: छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा
  7. 28 मार्च: सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा
  8. 29 मार्च: आठवां दिन मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
  9. 30 मार्च: नौवें दिन मां सिद्धिदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, श्रीराम नवमी 10वें दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा

    poster 2020 10 17 012005 1

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img