जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बीते साल 2021 में 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। अब ये कपल आने वाले 9 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाला है। इसको लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइडेट हैं कि ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह पर क्या प्लान कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कौशल और कटरीन कैफ ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को लेकर प्लान कर लिया है।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अपनी पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन मालदीव जाने की प्लानिंग की है। ये दोनों मालदीव जाएंगे और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इस कपल के पास कई प्रोजेक्ट थे जिसके चलते दोनों को लंबी छुट्टी पर जाने का मौका नहीं मिला।

लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पहले से ही शादी की पहली सालगिरह के आसपास ब्रेक लेने की प्लानिंग की है और साथ में रहेंगे। इस कपल के छुट्टी पर जाने से पहले विक्की कौशल का परिवार अपने पूर्वजों और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए छोटी सी पूजा कर सकते हैं और दोनों के हमेशा के साथ रहने प्रार्थना की जा सकती है। विक्की कौशल की मां वीना कौशल ने अपने परिवार के पंडित को भी बुलाया है ताकि बेटे और बहू की शादी में सब अच्छा रहे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की पाइपलाइन में ‘टाइगर 3’, ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्मे हैं। वह पिछली बार फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं। वहीं, विक्की कौशल की पाइपलाइन में ‘गोविंदा तेरा नाम’, ‘सैम बहादूर’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के साथ लक्ष्मण उतरेकर और आनंद तिवारी की फिल्में हैं। वह पिछली बार फिल्म ‘सरदार उधम’ में नजर आए थे।

