Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अबकी बार एक ही नारा, हर घर लहराए तिरंगा हमारा

  • सेंट आरसी कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली

जनवाणी संवाददाता

शामली: सेंट आरसी कॉलेज बनत में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज से तिरंगा रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कॉलेज के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि यह एक देशव्यापी महोत्सव है। जिसमें हमें अपने अथक प्रयासों से अपने-अपने क्षेत्र में सफल बनाना है। इस कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक एवं नागरिक को अपना योगदान देने की आवश्यकता है।

छात्र-छात्राओं को देश के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। जिन शहीदों ने अपने प्राणों को आहुति देकर आजादी दिलाई उन वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं देश को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिसके बाद विद्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। जिसके अबकी बार एक ही नारा, हर घर लहराए तिरंगा हमारा के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, नितिन वत्स, महक सिंह, अरविंद, गौरव, नितिन कुमार, मोहित, सोनू, शर्मिष्ठा, कविता, आयुषी, कविता, शालू, राशिद, गौरव आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img