Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अब थॉमस और उबेर कप भी स्थगित

  • अब थॉमस और उबेर कप भी स्थगि
  • शीर्ष टीमों ने नाम लिया वापस, डेनमार्क ओपन होगा 
नई दिल्ली, भाषा: कोरोना वायरस महामारी के बीच शीर्ष टीमों के नाम वापिस लेने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ ने डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट मंगलवार को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिए।
भारत ने तीन से 11 अक्टूबर तक डेरमार्क के आरहस में होने वाले टूर्नामेंट के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों की घोषणा कर दी थी। कोरोना महामारी के कारण हालांकि थाईलैंड, आस्ट्रेलिया, चीनी ताइपै और अल्जीरिया के बाद शुक्रवार को इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया ने भी नाम वापिस ले लिया जिसकी वजह से बीडब्ल्यूएफ ने रविवार को आपात वर्चुअल बैठक बुलाई। महासंघ ने एक बयान में कहा कि बैडमिंटन विश्व महासंघ मेजबान बैडमिंटन डेनमार्क की सहमति से थॉमस और उबेर कप 2020 स्थगित करने का कठिन फैसला ले रहा है। इसमें कहा गया कि कई प्रतियोगी टीमों के नाम वापिस लेने के कारण यह फैसला किया गया है। संशोधित बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के यूरोपीय चरण के कारण अब इसके लिए 2021 से पहले वैकल्पिक कार्यक्रम बनाना भी मुश्किल है। बीडब्ल्यूएफ ने सिंगापुर और हांगकांग को शामिल करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ऐसी खबरें हैं कि चीन और जापान भी नाम वापिस लेने की सोच रहे थे। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी ऐसे समय में टूर्नामेंट के आयोजन पर चिंता जताई थी। साइना और पी वी सिंधु महिला टीम की अगुवाई कर रहे थे जबकि पुरुष टीम में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शामिल थे। टीम की तैयारियां भी पुख्ता नहीं थी क्योंकि भारतीय खेल प्राधिकरण के पृथकवास प्रोटोकॉल का पालन करने से खिलाड़ियों के इनकार के बाद प्रस्तावित शिविर रद हो गया था। बीडब्ल्यूएफ ने यह भी कहा कि डेनमार्क ओपन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 से 18 अक्टूबर तक ओडेंसे में होगा लेकिन 20 से 25 अक्टूबर तक होने वाला विक्टर डेनमार्क मास्टर्स रद कर दिया गया है।  संशोधित कैलेंडर में बीडब्ल्यूऊ ने नवंबर में एचएसबीसी विश्व टूर फाइनल के अलावा एशिया में दो सुपर 1000 टूर्नामेंट कराने का भी फैसला लिया ह। रिपोर्टों के अनुसार बीडब्ल्यूएफ इंडोनिशया में तीनों टूर्नामेंट कराना चाहता है लेकिन इंडोनेशिया ने कोरोना महामारी के कारण इरादा बदल दिया। थॉमस और उबेर कप के जरिए मार्च के बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की बहाली होनी थी लेकिन बीडब्ल्यूएफ ने स्वीकार किया कि मौजूदा हालात में उच्च स्तर का टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है और इसी वजह से टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला लिया गया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img