Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दुकान की छत उखाड़ कर हजारों का सामान और नकदी चोरी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गुरुवार की रात में चोरों ने कन्फेक्शनरी की दुकान की छत उखाड़ कर दुकान से हजारों रुपये का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। नगर के मोहल्ला आलदरमियान निवासी मोहम्मद मुशर्रफ की पानीपत बाईपास के निकट कन्फेक्शनरी की दुकान खोल रखी हैं। गुरुवार की देर रात चोरों ने कन्फेक्शनरी की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए दुकान की छत उखाड़ ली।

उसके बाद दुकान में रखी 10 हजार रुपये कीमत की सिगरेट के पैकेट, 5 हजार रुपये की कीमत के बीड़ी के मंडल व गुटके तथा 3 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। कन्फेक्शनरी संचालक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान की छत उखड़ी पड़ी थी। जिस पर उसने डायल 112 नंबर पर पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img