Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

तमंचे के बल पर मजदूरों से हजारों की लूट

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली क्षेत्र के गांव बली में गेहूं की कटाई कर रहे मजदूरों से बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब बीस हजार रुपये की नकदी आठ मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने इस संबंध में मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजकल गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य जोरों पर हैंद्ध गेहंू कटाई का कार्य करने के लिए राजस्थान से काफी मजदूर आए हुए हैं। यह मजदूर कटाई के साथ-साथ थ्रेसिंग का कार्य भी करते हैं। जिस गांव में यह लोग कटाई करते हैं, रात में टेंट लगाकर वहीं पर विश्राम करते हैं।

सोमवार को मजदूर गांव बली में किसानअजय के खेत में गंहूं की कटाई का कार्य कर रहे थे। रात वह वहीं खेत में टेंट लगाकर आराम कर रहे थे। इस दौरान देर रात्रि बदमाशों ने टेंट पर हमला कर दिया और तमंचे के बल पर करीब एक दर्जन मजदूरों से 20 हजार रुपये नकद व आठ मोबाइल लूट लिए और इसके बाद मजदूरों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मंगलवार सुबह मजदूर कोतवाली पहुंचे और इस संबंध में अज्ञात बदमाशों केविरूद्ध तहरीर दी। इस अवसर पर सोहन लाल, राकश , दीपक, रिंकू, राधे, राजेश व रिज्जी आदि मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img