Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: इको की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: इको कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उस व्यक्ति की भी मौत हो गई पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी नूरशाह पुत्र वजीरशाह अपने साथी सईद पुत्र सफीक ग्राम महमूदपुर कामिल नवादा व नूरआलम पुत्र इकबाल ग्राम कादीपुरा निवासी के साथ कोतवाली मार्ग पर एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह ग्राम फुलसंदा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने नूरशाह व सईद को मृत घोषित कर दिया। जबकि नूरआलम को बिजनौर रेफर कर दिया जहां पर नूरआलम की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img