Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बुखार से तीन की मौत, 13 की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सर्दी-जुकाम के साथ बुखार से पिछले 24 घंटे में ढाई माह के बच्चे समेत निमोनिया और बुखार से पीड़ित एक बालिका और एक किशोरी की मौत हो गई है। जिला अस्पताल से निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों को रेफर भी किया गया है। जबकि, 13 मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती किए गए हैं।

किशनी थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी मनोज कुमार के ढाई माह के पुत्र गोलू को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य केस में भोगांव के मोहल्ला करियानीम निवासी जमीर की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान को पिछले कुछ दिनों से बुखार था, उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत में उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई।

शहर के आगरा रोड मोहल्ला निवासी कालीचरन की 11 वर्षीय पुत्री चुटकी को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम और बुखार थी। सोमवार को सांस लेने में उसे अचानक दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी भी मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img