Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

शामली में तीन हाइवे नया जीवन साबित होंगे: सुरेश राणा

  • किसानों ने बाइपास स्वीकृत होने पर जताया मंत्री का आभार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए मेरठ-करनाल हाईवे पर ग्राम गोहरनी, बधेव, टिटौली व टपराना में बाईपास स्वीकृत हो जाने पर किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उप्र सरकार में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा का कृषक मंच के द्वारा धन्यवाद किया गया। इस दौरान किसानों ने कार्यक्रम कर सुरेश राणा को सम्मानित किया।

थानाभावन विधानसभा क्षेत्र के गांव मुंडेट स्थित सेंट आरसी विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषक मंच ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए मेरठ-करनाल हाइवे पर बाईपास स्वीकृत होने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्वागत व आभार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज देश की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार नए-नए हाईवे बना रही है, इसी कड़ी में शामली जनपद से होकर गुजरने वाले 709 ए मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शामली के निकट एक बाईपास का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जो की गांव टपराना से शुरू होकर शामली नगर के साईं मंदिर के पास पहुंचेगा।

इस बाईपास के निर्माण के साथ ही सामने नगर में जाम की समस्या का तो समाधान होगा ही, वहीं नागरिकों को भी अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में कम समय लगेगा। सुरेश राणा ने कहा कि शामली जनपद उप्र का ऐसा पहला जनपद होगा जब शामली से 3-3 नेशनल हाईवे होकर गुजरेंगे। यह शामली वासियों के लिए एक नया जीवन साबित होगी। विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अब देश में अग्रणी भूमिका में पहुंच गया है। इसी कड़ी में जो शामली जनपद में विकास कार्यों की गंगा बह रही है, यह केवल और केवल योगी आदित्यनाथ की ही देन है।

कार्यक्रम संयोजक डा. प्रताप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, अरविंद संगल, प्रदीप पंवार, भूपेंद्र मलिक, पवन तरार, राजीव शास्त्री, सुभाष प्रधान, राजन बत्रा आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img