Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

जिपं की 6 करोड़ की हॉट मिक्स प्लांट सड़कों का शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शिलान्यास किया
  • योगी ने जिपं अध्यक्ष से कार्यों में परेशानी की जानकारी ली

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली समेत प्रदेश के सात जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों में आ रही परेशानियों को मालूम करते हुए उनको प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने शामली जनपद में जिला पंचायत द्वारा विभिन्न निधि से बनने वाले करीब 14 किमी लंबाई की छह करोड़ की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी को शीघ्र विकास कार्य पूरे कराने के लिए कहा है।

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामली, प्रयागराज, शाहजहांपुर तथा सीतापुर समेत सात जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों से विकास कार्यों में आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा।

31 17

साथ ही, प्रदेश में1800 करोड़ रुपये की जिला पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हॉट मिक्स से बनवाए जाने वाली सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इनमें शामली जनपद में जिला पंचायत द्वारा प्रस्तावित 578.35 लाख रुपये की 13.33 किलोमीटर लंबी10 सड़कों का भी शिलान्यास शामिल है। इन कार्यों पर 15 वें वित्त आयोग से 227.90 लाख रुपये एवं पंचम राज्य वित्त से 350.45 लाख रुपये व्यय होगा।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने जिला पंचायतों द्वारा प्रदेश में पहली बार हॉट मिक्स प्लांट से सड़कें बनवाने के निर्णय का मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पहले हॉट मिक्स प्लांट से केवल राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्यमार्ग ही बनते थे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनने से ग्रामीण आबादी को भी उच्च गुणवत्ता की सड़कें मिलेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुखातिब होते हुए संतोष देवी ने कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में जिला शामली निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। जनपद शामली की स्थापना हुए 9 वर्ष हो गए थे लेकिन जिला पंचायत का कार्यालय भवन नहीं था। आपके आशीर्वाद से इसकी स्वीकृति प्राप्त हुई और कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्रामीण जनता वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न तथा संतुष्ट है।

वीडियो कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, प्रसन्न चौधरी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img