Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

  • मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर में देर रात हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित शाहजहांपुर में देर रात ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और मृतकों के शव मोर्चरी भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी नूर अहमद की नातिन रविवार शाम मकान की छत से गिरकर घायल हो गई थी। जिसको लेकर बच्ची की मां गुलिस्ता अपने भाईयों वकील,रईस,भाभी रुखसाना मां फातिमा और एक भांजे के साथ मेरठ अस्पताल ले गए। जहां गंभीर स्थिति के देख डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

इसके बाद कुछ लोग घायल बच्ची को लेकर दिल्ली चले गए जबकि रईस,उसकी पत्नी रुकसाना,माँ फातमा,बहन गुलिस्ता व एक भांजा रात्रि लगभग 1:00 बजे मारुति जेन कार द्वारा मेरठ से घर लौट रहे थे। शाहजहांपुर मदरसे के पास पहुंचते ही गढ़ की ओर से आ रहे ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ फातमा व रुकसाना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वकील, रईस और उसका भांजा गंभीर घायल हो गए। हादसे के दौरान मचे हाहाकार राहगीरों की भीड एकत्र हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल व शवों को मोर्चरी भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। घायलों में रईस की हालत नाजुक बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img