Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हाईस्कूल की परीक्षा में तीन छात्र बराबर अंक पाकर बने जिला टोपर

  • देवांश, मनस्वी और अरिुद्ध बागला संयुक्त रूप से जिला टापर
  • जिले में दूसरा स्थान भी एथीनिया के मेधावी छात्र को मिला

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सीबीएसई के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम भी शुक्रवार को तीसरे पहर घोषित कर दिया गया। इसमें एथेनिया स्कूल के देवांश तथा इसी स्कूल की मनस्वी और इसी स्कूल के अनिरुद्ध बागला को बराबर-बराबर 99.6 अंक मिले। संयुक्त रूप से तीनों जिला टापर बने हैं। जिले में दूसरा स्थान भी एथीनिया के अनिरुद्ध सिंघल का है। अनिरुद्ध को 99.2 फीसद अंक मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर एथीनिया के आदित्य बागला, इसी स्कूल की निशा कपूर, दून वैली की अनुष्का तथा पाइनवूवड की रिद्धी जैन हैं। इन सभी को 99 फीसद अंक हासिल हुए हैं।

बता दें कि हाईस्कूल का रिजल्ट तीसरे पहर घोषित हुआ। परिणाम देख छात्र-छात्राएं चहक उठे। इस बार एथीनिया स्कूल का जलवा रहा। यहां के देवांश, मनस्वी और अनिरुद्ध बागला ने बराबर अंक हासिल कर जिला टाप किया है। सभी नेअपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है।

बता दें कि एथेनिया की जाह्नवी अरोड़ा, पाइनवुड पब्लिक स्कूल रिद्धिमा जैन, दिल्ली पब्लिक स्कूल शिवांश धींगरा, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवम कुमार, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल की शिवांगी गर्ग, रेनवों स्कूल के सौम्या अग्रवाल, शाहस्वत रावत व स्नेहा मिड्ढ़ा ने 98.6% अंक प्राप्त किया है। कोरोना काल के दो साल बाद मेहनत कर पास हुए रिजल्ट के बाद बच्चों और अभिभावकों में खुशी दिखाई दी। वहीं शिक्षक भी बच्चों की सफलता को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...
spot_imgspot_img