Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

अदनान 99.2% अंक लेकर बना टॉपर, देहरादून रीजन में पांचवां स्थान

  • ध्रुव माहेश्वरी और अंशिका जैन 98.8% अंक लेकर दूसरे स्थान पर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रतीक्षा की घड़ियां खत्म हुईं और शुक्रवार को सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। दिलचस्प ये रहा कि इंटर का रिजल्ट 100 फीसद रहा। महानगर के न्यू ऐरा एकेडमी के मोहम्मद अदनान 99.2% अंक हासिल कर जिले में पहना और देहरादून रीजन में पांचवां स्थान हासिल किया। अदानन की सफलता पर परिजन और गुरुजन चहक उठे। इसी कड़ी में सेंट मेरी स्कूल के ध्रुव माहेश्वरी और सरस्वती विहार की अंशिका जैन बराबर यानि कि 98.8 फीसद अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंशिका ऐरन ने 98.6% अंक लेकर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर की इस परीक्षा में इस बार देहात क्षेत्र का कोई विद्यार्थी टापरों में नहीं रहा।

बता दें कि सीबीएसई के परीक्षाफल की सभी को लंबी प्रतीक्षा था। बच्चों के साथ अभिभावक भी चाह रहे थे कि जल्द परिणाम घोषित हो। शुक्रवार को इंटर और हाईस्कूल दोनों का परिणाम घोषित कर दिया। न्यू ऐरा एकेडमी के अदनान ने इंटर में जनपद टाप किया है।अदनान का दून रीजन में पांचवां स्थान है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक अदनान ने फिजिक्स और कैमेस्ट्री में 100 में से 100 अंक हासिल किये हैं। उन्हें इंग्लिश में 98, गणित में 99, फिजिकल एजुकेशन में भी 99 अंक मिले हैं। जिले में दूसरा स्थान पाने वाले ध्रुव माहेश्वरी को गणित, कैमेस्ट्री और फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 अंक मिले हैं। जबकि इंग्लिश में 95, फिजिक्स 99 अंक मिले हैं। सरस्वती विहार की अंशिका जैन ने इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टेडिज में 100 में 100 अंक हासिल किए है।

जबकि अंशिका को इंग्लिश में 97, अकाउंटेंसी में 99 और गणित में 98 अंक मिले हैं। बच्चों के शत-प्रतिशत रिजल्ट के बाद स्कूल संचालकों, शिक्षकों के साथ अभिभावक भी चहक उठे। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। बता दें कि 2021 में आए रिजल्ट से ज्यादा इस बार बच्चों में खुशी दिखाई दिए। क्योंकि पिछले बार कुछ बच्चों को बिना पढ़ाई के उत्तीर्ण होने में खुशी कम थी। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंसर्ट:

पाइनवुड स्कूल की विदुषी मित्तल और रेनबो स्कूल के संयम वाडरा 98.4% अंक प्राप्त कर चौथे स्थापन पर रहे। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल की माधवी शर्मा और द दून वेली पब्लिक स्कूल के वासुदेव ठाकुर 98.2% अंक प्राप्त का संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं। यूपी के उन आठ जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले सम्मिलित हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

New Rule: 1 जुलाई से लागू होंगे 6 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img