Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन चोर पकड़े

  • कॉपर और एल्यूमीनिम का साढ़े 65 किलो तार किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आदर्श मंडी और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाबरी व आदर्श मंडी थाना क्षेत्रों में विद्युत सामान चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 65 किलो 500 ग्राम तार, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।

बाबरी थाना क्षेत्र में तीन/चार सितंबर को और आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में पांच सितंबर को विद्युत तार चोरी की घटनाएं हुई थी। जिसके संबंध में दोनों थानों में पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी अभिषेक ने दोनों घटनाओं का खुलास करने के लिए दोनों थानों की पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया था। जिसके बाद 21 सितंबर को आदर्श मंडी और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

चोरों ने अपने नाम इकराम पुत्र गयूर निवासी ग्राम वकेनी मिश्रीपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ, इमरान पुत्र माशूक अली मूल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, हाल निवासी ग्राम कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ और सदाकत पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा व थाना किठौर जनपद मेरठ बताए हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से ट्रांसफार्मर का तार 65 किलो 500 ग्राम (कॉपर तथा एल्यूमीनियम), चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पूछताछ में चोरों ने आदर्श मंडी और बाबरी क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं कबूल करने के साथ हरियाणा राज्य के थाना कुंजपुरा जनपद करनाल में भी विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस टीम में आदर्शमंडी थाना प्रभारी विपिन मौर्य, एसओजी प्रभारी पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img