जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सोमवार की सुबह अचानक तीन वाहन नजीबाबाद–बिजनौर नेशनल हाईवे पर जलालाबाद के निकट आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है बिजनौर की ओर से आ रही डीसीएम ने सामने से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया। तीन वाहनों की भिड़ंत में डीसीएम चालक राजीव निवासी अलीगढ़ व मैक्स पिकअप में सवार दिलशाद निवासी जलालाबाद थाना नजीबाबाद तथा ट्रैक्टर चालक इजहार व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिनकों पुलिस ने उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी |

