Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल पर थ्री व्हीलर बेलगाम

  • बेरोकटोक सड़क के बीचो-बीच खड़े करते हैं थ्री व्हीलर
  • ट्रैफिक पुलिस बनी रहती है अनजान, लगता है जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल की ऐसी तस्वीर ‘जनवाणी’ फोटो जर्नलिस्ट ने कैमरे में कैद की हैं, जो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कलई खोलने के लिए काफी हैं। तस्वीर में थ्री व्हीलर एक के बाद एक सड़क के बीचो-बीच खड़े हैं, लेकिन इनको हटाने के लिए कोई पुलिस कर्मी नहीं हैं। आखिर थ्री व्हीलर को सड़क के बीच में खड़े करने की इजाजत किसने दी?

थ्री व्हीलर संचालक पुलिस की सेवा करते हैं, जिसके चलते वो बेलगाम हैं। जहां चाहते हैं थ्री व्हीलर को खड़ा करके सवारी बैठाना शुरू कर देते हैं। एक-दो नहीं, दर्जन भर से ज्यादा थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा सड़क के बीच में खड़े हैं, जो तस्वीर में आप देख सकते हैं।

14 23

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी कहां गए? कुछ पता नहीं हैं। ये ट्रैफिक की दशा सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि हर रोज ही इस तरह से लोग बेगमपुल पर ही जाम से जूझते रहते हैं। कह ये दिया जाता है कि रैपिड रेल का काम चल रहा हैं, जिसके चलते जाम लगता हैं।

तस्वीर में थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा जाम लगाये खड़े हैं। वाहनों को निकलने के लिए कोई जगह ही नहीं मिलेगी तो जाम तो खुद ही लग जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं? ट्रैफिक व्यवस्था यहां पूरा दिन धड़ाम रहती हैं, लेकिन इसको लेकर ट्रैफिक के आला अफसर ध्यान नहीं देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img