Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शामली में भाजपा सरकार पर गरजे टिकैत, कही कड़वी बातें

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: शामली पहुंचे राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि गौरव और सचिन की मौत को भाजपा ने 2017 में भुनाया था। इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है।
शामली पहुंचे राकेश टिकैत।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से ठीक पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम किसानों से बात नहीं कर रहे हैं। किसानों को सीएम योगी से काफी उम्मीदें हैं।

भाजपा सरकार के नुमाइंदों को गांव-गांव पहुंचकर किसानों से बात करनी चाहिए। सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान को लेकर भी राकेश टिकैत ने तंज कसा है।

राकेश टिकैत ने कहा है कि योगी साहब ठंड करवा दें और बिजली का रेट कम कर दें, तब जाकर गर्मी खत्म होगी। मुजफ्फरनगर के कवाल कांड को लेकर भी राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव और सचिन की मौत को भाजपा ने 2017 में भुनाया था। इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है।

अगर भाजपा सरकार को उनके परिवार से इतना ही लगाव है तो वह उन्हें एमपी बनाएं। उनके परिवार वालों को एमएलसी बनाएं, ताकि उनका परिवार सशक्त हो सके। उसके बाद ही भाजपा सचिन और गौरव की बात करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img