Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

तीमारदार खींच रहे स्ट्रेचर, कर्मचारी गायब

  • इलाज में भी लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लाला लाजपत रॉय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे वाले मरीजों को न तो सही इलाज मिल रहा है नहीं सुविधाएं। यहां तक की मरीजों के तीमारदार अपने मरीज एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने के लिए खुद ही स्ट्रेचर खींचने को मजबूर है।
मेडिकल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज सतपाल के परिजनों ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्डी में फे्रक्चर है।

इमरजेंसी में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है। मरीज को केवल ग्लूकोज की बोतल लगा दी जाती है, जबकि इलाज नहीं किया जा रहा। जब हम मरीज के इलाज को लेकर डाक्टर से बात करते है तो कहा जाता है कि इलाज चल रहा है। हमें मरीज को सिटी स्केन करने के लिए भेजा गया, लेकिन सिटी स्केन सैंटर में पता चला कि तारीख 21 मई की है।

08 18

साथ ही दो हजार रुपये की रसीद कटेगी तभी मरीज को लेकर आना। मरीज को सिटी स्केन कराने के लिए खुद ही स्ट्रेचर पर लेकर गए थे और अब वापस ला रहे है। इलाज नहीं मिलने से परेशान होकर अब मरीज की छुट्टी करानें जा रहे है। ऐसा ही हाल एक अन्य मरीज का भी है, इस मरीज के तीमारदार ने अपनी पहचान छिपाते हुए बताया कि पिछले दो दिनों से मरीज इलाज के लिए भर्ती है, लेकिन उसकी देखभाल नहीं हो रही है।

06 19

मरीज को पथरी है, केवल ग्लूकोज की बोतल लगा दी जाती है। दर्द होने पर कोेई नर्स या दूसरा स्वास्थ्यकर्मी देखने नहीं आता है। एक्सरे के लिए भी मरीज को खुद ही स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ रहा है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कोई अता पता नहीं है। मरीज का कैसे इलाज होगा पता नहीं है, अब मरीज की पथरी जबतक बाहर नहीं निकलती है तो उसे यहीं रखना होगा। यदि यहां का प्रशासन मरीजो की इस स्थिति को लेकर कुछ कदम उठाए तो काफी राहत मिल सकती है।

उधर, मेडिकल में तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डा. आरसी गुप्ता का कहना है कि उनके यहां हर समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाने को तैनात रहते हैं। जिन तीमारदारों को खुद मरीज ले जाना पड़ रहा है, उन्हें किस वजह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो सके यह जानकारी करनी होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img