Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं टीना दत्ता

CINEWANI


छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ने कई कंटेस्टेंटस की किस्मत चमकाई है। जो कोई भी इस शो में एक बार आता है, उसे ढेर सारे ऑफर्स मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ‘बिग बॉस 16’ के बाद निमृत कौर अहलूवालिया से लेकर शालीन भनोट तक हर कंटेस्टेंट को खूब काम मिल रहा है। ऐसे ही कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी हैं बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत टीना दत्ता। ‘बिग बॉस’ के लिए टीना को एक हफ्ते के लिए 8-10 लाख रुपए तक मिले।

हाल ही में टीना दत्ता को एक तेलुगू फिल्म के लिए बतौर हीरोइन साइन किया गया है। इस फिल्म में टीना एक ऐसे अमीर पॉलिटिशियन की बेटी के रोल में नजर आएंगी, जिसे उनके पिता के नीचे काम करने वाले एक शख्स से प्यार हो जाता है। यह उनका तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू होगा।

‘बिग बॉस 16’ के दौरान टीना का नाम एक्टर शालीन भनोट के साथ जुड़ा लेकिन फिर उनके बीच झगड़े शुरू हो गए और दोनों के बीच की नजदीकियां अचानक खत्म हो गर्इं। शो के दौरान पहले टीना ने शालीन पर गंभीर आरोप लगाए, उसके बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आग उगलते हुए नजर आए। शालीन ने टीना को ‘प्लेगर्ल’ कहा तो टीना ने शालीन को ‘नालायक’ तक कह दिया।


janwani address 221

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img