Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Nimrit Kaur Ahluwalia: ‘छोटी सरदारनी’ से चर्चा में रही निमृत कौर का जन्म्दिन आज, पेशे से वकील भी रही फेमिना मिस मणिपुर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। निमृत कौर यानी फेमिना मिस मणिपुर आज बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही है। वह अपनी खूबसूरती से अपने फैंस के दिलो पर राज करती है। बता दें कि, निमृत कौर बिग बॉस 16 का हिस्सा भी रह चुकी है। निमृत कौर अक्सर अपनी खूबसूरती और टीवी ​सीरियल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। वह बिग बॉस का हिस्सा होने के बाद छोटी सरदारनी टीवी धारावाहिक से चर्चा में आईं। इसके साथ ही वे खतरों के खिलाड़ी शो का भी हिस्सा रही हैं।

निमृत कौर फेमिना मिस मणिपुर भी रह चुकी

निमृत कौर दिल्ली की रहने वाली हैं, वे साल 2018 में फेमिना मिस मणिपुर रहीं। दिल्ली से होने के बाद भी वे मणिपुर राज्य का फेमिना में दर्शाया था। किसी अन्य राज्य से होने के बाद भी वे मणिपुर को दर्शा चुकी हैं, उन्हें इसके चलते कुछ विवादों का सामना करना पड़ा था। कुछ विवाद हुए कि एक राज्य की लड़की दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है।

निमृत कौर अहलूवालिया वकील भी रहीं

निमृत कौर अहलूवालिया एक वकील रहीं हैं। उन्होंने मोहाली से वकालत की पढ़ाई की। वे पढ़ाई के साथ नाटक मंच से जुड़ी रहीं थीं। वे फिल्म और टीवी पर अपना करियर बनाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने वकालत छोड़ दी। वे कॉलेज के दौरान बहुत ज्यादा खाने लगीं थीं, जिसके कारण उनके मोटापे का मजाक भी उड़ाया गया।

‘छोटी सरदारनी’ की वजह से चर्चा में रही निमृत

निमृत कौर को टीवी सीरियल छोटी सरदारनी के अलावा बिग बॉस 16, खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में देखा गया। उन्हें कुछ फिल्मों के लिए भी साइन किया गया, लेकिन आखिरी समय पर उनको रिप्लेस कर दिया गया। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था।

वीडियो सॉग्स का भी हिस्सा रहीं निमृत

‘मस्तानी’, ‘जिहाल ए मिस्किन’, ‘सोनीये’, ‘जाने जा’ जैसे वीडियो सॉग का हिस्सा रही हैं। निमृत को भारतीय टेली पुरस्कार भी मिल चुका है। वे अपने अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img