Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

श्रावण माह का चौथा सोमवार आज, ऐसे करें भगवान शिव की आराधना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। सावन का महीना चल रहा है। सनातन धर्म में इस पवित्र माह का अत्यधिक महत्व है। बताया जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में श्रद्धालु देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए विशेष पूजा और जल अभिषेक करते हैं।

35 14

आज 31 जुलाई को सावन महीने का चौथा सोमवार है। आज चौथे सोमवार को रवि योग बन रहा है। साथ ही इस दिन रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है। तो आइये जानते हैं चौथे सोमवार पर पूजा विधि और रुद्राभिषेक मुहूर्त…

शुभ योग

3

आज चौथे सोमवार को रवि योग सुबह 05 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा विष्कम्भ योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा। रवि और प्रीति योग को बहुत शुभ माना जाता हैं।

ऐसे करें पूजा-अर्चना 

सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें।

34 16

इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img