जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुल्की के कोलनाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बता देें कि कर्नाटक मे विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9.30 बजे दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के कोलनाड में एक चुनावी रैली करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कार्यक्रम में सभी बूथों से पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुदर्शन मूडबिद्री ने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में उम्मीद है कि लगभग 2.5 लाख लोग हिस्सा लेंगे।