जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे पर जापान, पापुआ न्यू गिनी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी आज सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के अपने दूसरे दौरे पर जीवंत शहर सिडनी पहुंच गए हैं। अगले दो दिन उनकी ऑस्ट्रेलियाई नेताओं, व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। एंथोनी अल्बनीज के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक 24 मई को होगी।


