Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

आज पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को पीएम मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वहीँ, पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान भारत 6-जी विजन डॉक्यूमेंट (दृष्टिपत्र) का अनावरण करेंगे और 6-जी अनुसंधान और विकास केंद्र का शुभारंभ भी करेंगे। इन कार्यक्रम के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ‘कॉल बिफोर यू डिग’ एप भी लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि, इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के सूचना प्रौद्योगिकी/दूरसंचार मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के महासचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, भारत में संयुक्त राष्ट्र/अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों के प्रमुख, राजदूत, उद्योग जगत के नेता, स्टार्ट-अप और सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई, शिक्षा जगत के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और अन्य हितधारक भाग लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img