नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन की शुरूआत हरे निशान से हुई है। जिसमें सेंसेक्स में 140 अंकों की बढ़त दिखी वहीं निफ्टी भी 19300 के पार करोबार करता दिखा।
इसके बाद शेयर मार्केट लाल निशान की ओर लौट गए। जहां सेंसेक्स 62.33 (0.09%) अंकों की गिरावट के साथ 64,533.54 जबकि निफ्टी 15.35 (0.08%) अंक फिसल कर 19,269.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

