Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

श्रद्धा हत्याकांड: आज कातिल आफताब की अदालत में पेशी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस पूछताछ में रोजाना नए खुलासे कर रहा है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी।

11:11 AM, 17-NOV-2022
आफताब अमीन पूनावाला ने एक और नया खुलासा किया
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने एक और नया खुलासा किया है। आरोपी आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। दिल्ली में भी झगड़ा होता था। झगड़ा होना मुंबई में शुरू हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हर रोज के झगड़े से परेशान हो गया था। इसी वजह से वह श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था।

10:55 AM, 17-NOV-2022
आफताब और श्रद्धा पर 300 रुपये का पानी का बिल बकाया
सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और बिल लंबित हो गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब और श्रद्धा पर 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से बिल्डिंग की पानी की टंकी की जांच करने जाता था।

10:41 AM, 17-NOV-2022
श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़
मुंबई की युवती श्रद्धा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की जाच में छतरपुर के जिस फ्लैट में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा का कत्ल किया, उस फ्लैट का पानी का बिल भी जांच में अहम सबूत बनेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img