Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक तेज, निफ्टी 17000 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बाजार में छह दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को बजार का मूड बदला है। सेंसेक्स 514 अंकों की उछाल के साथ 57,112.43 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 151.30 अंकों की मजबूती के साथ 17,009.90 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में मजबूती नजर आ रही है। नायका के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है, वहीं एक्सिस बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी आई है। इस बीच खबर आ रही है कि फैशन ब्रांड नायका तीन अक्टूबर को बोनस शेयर पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक करेगी। बता दें कि कंपनी के IPO को अभी एक साल भी नहीं हुआ। इसकी लिस्टिंग 10 नवंबर 2021 को हुई।

सेंसेक्स की 30 में से 28 शेयर हरे निशान में हैं। Tata Steel गुरुवार के कारोबारी सेशन में टॉप गेनर शेयर है। FIIs ने बुधवार को कैश में 2772 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि DIIs ने 2544 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img