01.. यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल कक्षा 10वीं का परिणाम किया घोषित। कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति और किरन अव्वल।
यूपी बोर्ड ने 2022 की 10वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इस बार कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। प्रिंस ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

02.. 85.33 फीसदी रहा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, प्रयागराज की अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फतेहपुर की दिव्यांशी ने इस बार टॉप किया तो वहीं प्रयागराज की अंशिका को दूसरा स्थान मिला है।

03.. असम और त्रिपुरा में बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक 55 लोगों की हुई मौत। 19 लाख लोग हुए प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी।
असम और त्रिपुरा में बाढ़ से स्थिति खतरनाक हो गई है। जानलेवा बाढ़ से 55 लोगों की जान जा चुकी है। असम के 28 जिलों में करीब 19 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

04.. अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारा पर बड़ा आतंकी हमला। गार्ड की मौत, कई सिख अंदर फंसे।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में करीब 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है। गुरुद्वारा के गार्ड की मौत हो गई है। एक समाचार पत्र ने गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह के हवाले से यह जानकारी दी है।
05.. ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना का बिहार समेत कई राज्यों प्रदर्शन जारी। सीएम नीतीश कुमार ने दिखाए सख्त तेवर, बोले उपद्रवियों के विरूद्ध होगी कड़ी कारवाई।
‘अग्निपथ’ योजना के विरोध के चलते बिहार में सरकारी संपत्तियों को सर्वाधिक नुकसान जानबूझकर पहुंचाया गया। 12 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। 27 रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई तथा 14 ट्रेनों को फूंक दिया गया। सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने को निर्देश दिए हैं।

06.. बिहार में राजधानी पटना के डीएम ने किया बड़ा खुलासा। बोले, हिंसा में कोचिंग सेंटरों के संचालकों की है बड़ी भूमिका।
पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि वीडियो फुटेज और व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हिंसा में कोचिंग सेंटरों के मालिकों की बड़ी भूमिका है। जांच तेज की गई है कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं।

07.. दिनेश कार्तिक को लेकर दो दिग्गज खिलाड़ी आए सामने। गौतम गंभीर से भिड़े पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर।
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने तीन मैचों में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन को देखकर कहा था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं रखा जाना चाहिए। इस बयान पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एतराज जताया है।

08.. हिंसा के बीच देश के पूर्व सैनिकों ने किया ‘अग्निपथ’ योजना का समर्थन। बोले- देश के युवाओं को भड़का रहे हैं कुछ राजनीतिक दल।
भले ही देश के कुछ हिस्सों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक विरोध हो रहा हो लेकिन महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के तमाम पूर्व सैनिकों ने इस भर्ती योजना का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कुछ राजनीति दल अपना उल्लू सीधा करने के लिए भड़का रहे हैं।

09.. बिहार से यूपी तक ‘अग्निपथ’ योजना का हिंसक विरोध जारी। उपद्रवियों ने बिहार के मसौढ़ी में रेलवे स्टेशन फूंकी, यूपी के जौनपुर में बस में लगाई आग।
बिहार से लेकर यूपी तक ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उपद्रवियों का हिंसक आतंक जारी है। उपद्रवियों ने बिहार के मसौढ़ी में तारेगना स्टेशन में आगजनी की और जीआरपी के जवानों को बंधक बना लिया। उधर, यूपी के जौनपुर में भी उपद्रवियों ने ने रोडवेज बस को आग में झोंक दिया।

10.. राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर बड़ा हमला। बोले, कृषि कानूनों की तरह ‘माफीवीर’ बनकर पीएम मोदी को माननी होगी युवाओं की बात।
राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना पर ट्वीट कर कहा है कि “8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा।”

11.. यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 700 से ज्यादा ट्रेनों को किया रद्द। कई ट्रेनों के बदले गए रूट्स।
इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 18 जून को 719 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जबकि 10 ट्रेनों के रूट्स में भी बदलाव किए गए हैं और 26 ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है।

12.. बिजनौर जिले में विद्युत चोरी रोकने गए अफसरों पर जानलेवा हमला। आरोपी ग्रामीणों ने फावड़े से किया घातक हमला, तीन अधिकारी घायल, अस्पताल में भर्ती।
बिजनौर जिले में शनिवार की सुबह बिजली विभाग की टीम खरक-जीतपुर गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी। छामेमारी के दौरान मकान मालिक ने टीम पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में ईई अनिल कुमार, एसडीओ द्वितीय सचिन कुमार और जेई घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
13.. यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ भीषण सड़क हादसा। छह की लोगों की हुई मौत, टैंकर से भिड़ी पिकअप गाड़ी।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बंथरा के पास बनी मोहन मार्ग पर देर रात्रि में पिकअप और टैंकर आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं।

14.. लखनऊ से यूपी के हर जिले के लिए चलेगी एक बस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिखाएंगे 75 बसों को हरी झंडी।
राजधानी लखनऊ से उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के लिए 75 बसें चलेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जुलाई के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ हरी झंडी दिखाकर 75 जिलों के लिए रवाना करेंगे।

15.. मेरठ में ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध जारी। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने दिल्ली में रालोद विधायकों संग किया समर्थन।
केंद्र सरकार द्वाकी ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने आज सुबह रालोद विधायकों संग दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचकर मौन धारण कर आंदोलन को समर्थन दिया।

16.. ‘अग्निवीरों’ के लिए रक्षा मंत्रालय में भी 10 फीसदी आरक्षण। कोस्ट गार्ड-सिविल डिफेंस से लेकर 16 पीएसयू में मिलेगी नौकरी।
गृह मंत्रालय के बाद रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि वह अग्निपथ योजना में चार साल की ट्रेनिंग पूरे करने वाले अग्निवीरों को अलग-अलग विभागों में 10 फीसदी आरक्षण मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि अग्निवीरों को भारतीय कोस्ट गार्ड से लेकर डिफेंस सिविलियन पोस्ट्स में यह आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर से जुड़ी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में भी युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह रिजर्वेशन पूर्व सैन्यकर्मी को दिए जाने वाले आरक्षण से अलग होगा।

17.. मेरठ में श्रेयांस बने हाईस्कूल के टॉपर। आरजी इंटर कॉलेज की सलोनी को मिला रैंकिंग में 8वां नंबर।
यूपी बोर्ड परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। मेरठ में एसडीएसएसएम कंकरखेड़ा के श्रेयांस हाईस्कूल के टॉपर हुए हैं। साथ ही संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मवाना के सवी विनीत यादव और आदर्श इंटर कॉलेज दुल्हेड़ा के मोहित सैनी ने जिले का नाम रोशन किया है।

18.. शामली जिले में आर्यन मलिक हाई स्कूल के बने टॉपर। 93 फीसदी अंक के साथ तनुष्का भी हैं जिले की टॉपर।
शामली जिले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन मलिक 93 फीसदी अंक लेकर हाईस्कूल में जिले के टॉपर हैं। आर्यन गांव फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। तनिष्का भी 93 फीसदी अंकों के साथ जिले की टॉपर बनीं हैं। तनिष्का शिवम हाईस्कूल मालेंडी की छात्रा हैं।

19.. सहारनपुर जिले के देवबंद की हाईस्कूल छात्रा नमरा को जिले में मिला पहला स्थान। दूसरे स्थान पर हैं लोधीपुर के सूर्य प्रताप सिंह।
सहारनपुर जिले के श्री रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज देवबंद की छात्रा नमरा ने 92.33 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। वहीं एचडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोधिपुर के सूर्य प्रताप सिंह को दूसरा स्थान तथा केएमआईसी सरसावा की राधिका गुप्ता ने तीसरा स्थान बनाया है। श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेटा पीर के मयंक कुमार भी तीसरा स्थान पाने में सफल रहे।

20.. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप। अमरनाथ गुफा के पास हुई बर्फबारी।
जम्मू-कश्मीर केजम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी जमकर बारिश हुई। घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों और पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। रामबन जिले के पंथयाल में भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गए हैं।

