Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

आज का दैनिक राशिफल, वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन!

दिनाॅक-15 सितम्बर-2022 ई-दिन गुरुवार सूर्यदेव- दक्षिणायन में विक्रमी-सवत–2079 शाके 1944 देशी -महिना-संक्रान्ती से 30 भादो , अश्विन–कृष्ण–पक्ष– 5 पंचमी तिथि प्रातः11-01 बजे तक रहेगी। भरणी–नक्षत्र , हर्ष– योग रहेगा ,चंन्द्र–षष्ठी षष्ठी का श्राद्ध (छटवाॅ-श्राद्ध) चंन्द्रमा दोपहर 2-29 बजे तक मेष राशि में उसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेगे, राहु–(मेष)– राशि -में–केतु–(तुला)-राशि में–शनि–(कुम्भ) -राशि -में–बृहस्पति–(मीन) राशि में -शुक्र–सूर्य-(सिंह) राशि में– मंगल-(वृष) –राशि में बुध– (कन्या) -राशि -में। राहुकाल–दोपहर 1.30 बजे से अपराह्नकाल- 3.00 बजे तक।

MESH

मेष: कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी।


02 VRISH 2

वृष: आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।


03 MITHUN

मिथुन: आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।


04 KARK

कर्क: रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच ख़ुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस कर सकते हैं।


05 SINGH

सिंह: बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले है।


06 KANYA

कन्या: रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। यह दिन आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।


07 TULA

तुला: ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।


08 VRISHIK

वृश्चिक: वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।


09 DHANU

धनु: संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है।


10 MAKAR

मकर: प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है।


11 KUMBH 2

कुम्भ: अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।


12 MEEN

मीन: ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img