जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में शासन द्वारा निर्धारित एक्स्पोजर विजिट के अंतर्गत विकास क्षेत्र किरतपुर के चयनित 50 छात्रों ने कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र नगीना में भ्रमण कर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉक्टर के के सिंह, डॉक्टर पिंटू कुमार, तथा डॉक्टर शिवांगी के द्वारा दी गई अनेक जानकारियों व नवीनतम फसलों के लिए किए गए नवाचारों को देखा व समझा।
वैज्ञानिकों द्वारा छात्रों के दल को मशरूम उगाने के तरीके विभिन्न फसलों की नवीनतम प्रजातियों से अवगत कराया गया, साथ-साथ जनपद के लिए नवीनतम सौगात के तौर पर ड्रैगन फ्रूट तथा स्ट्रॉबेरी को संस्थान में विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। छात्रों व शिक्षकों ने स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट के पौधों को आश्चर्य मिश्रित जिज्ञासा के साथ देखा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

