Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Top 10 ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़िए- 19 जुलाई की मुख्य और ताजा खबरें

01.. 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र। आज होगी सर्वदलीय बैठक।

01 19

आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर आपसी ​तालमेल और संसद के मानसून सत्र से संबंधित चर्चा होगी।


02.. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बाढ़ लैंडस्लाइड का कहर। आठ लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी।

02 16

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


03.. उत्तराखंड के चमोली में अचानक फट गया ट्रांसफार्मर। चौकी प्रभारी समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल।

03 16

उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।


04.. ‘भारत जीतेगा’ होगा संयुक्त विपक्ष के गठबंधन ‘INDIA’का टैगलाइन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया ट्वीट।

11 RAHUL GANDHI

‘भारत जीतेगा’ विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ टैगलाइन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा- भारत जुड़ेगा, INDIA जीतेगा।


05.. मैनचेस्टर टेस्ट में ‘बेजबॉल’ का असली रूप दिखाएगी इंग्लैंड की टीम। बेन स्टोक्स ने बताई अपनी स्ट्रेटजी।

05 16

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-2 से बराबरी करना चाहेगी।


06.. सोने और चांदी ने आम लोगों को दिया बड़ा झटका। दिल्ली-मुंबई-कोलकाता से चंडीगढ़ तक बढ़ रहा रेट।

06 15

भारतीय सर्राफा बाजार में आज एकबार फिर सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखी जा रही है। आज सोना 419 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 266 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है।


07.. दिल्ली में 10 साल की घरेलू नौकरानी को किया टॉर्चर। महिला पायलट और पति को भीड़ ने पीटा।

07 14

दिल्ली के द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति की भीड़ ने पिटाई कर दी। आरोप है कि दंपति नाबालिग घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी के बाद भीड़ पायलट के घर पहुंची और दंपति की पिटाई कर दी।


08.. फर्राटेदार अंग्रेजी, आईडी कार्ड पर तारीख। सीमा हैदर के एजेंट होने पर गहराया शक।

08 16

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आकर प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा गुलाम हैदर पर आईबी, यूपी एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है।


09.. आंध्र प्रदेश में टमाटर की फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या। जुलाई में हुई दूसरी ऐसी वारदात।

09 13

आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले में टमाटर की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पिछले सात दिनों में इस क्षेत्र में इस तरह की ये दूसरी वारदात है।


10.. बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा ऐलान। अकेले अपने दम पर लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव।

02 MAYAWATI

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img