नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस हफ्ते के टॉप 5 शो के बारे में। इस हफ्ते, टीआरपी चार्ट में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने अपनी खोई हुई जगह फिर से हासिल कर ली है, जबकि ‘उड़ने की आशा’ एक बार फिर उसी जगह पर आ गया, जिस पर वह कुछ हफ्ते पहले था। आइए जानें कि इस हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में कौन से शो हैं
अनुपमा टीआरपी चार्ट पर दूसरे शो से काफी आगे निकलकर टीआरपी चार्ट पर छाई रहती थी। लेकिन अब न केवल शो के नंबरों में भारी गिरावट आई है, बल्कि टीआरपी चार्ट पर इसके बाद आने वाले दूसरे शो के नंबरों का अंतर भी बहुत कम हो गया है। भले ही अनुपमा 2.4 नंबर्स के साथ एक बार फिर टीआरपी चार्ट पर नंबर एक पर है।
स्टार प्लस पर हर हफ्ते हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ, झनक पिछले कई हफ्तों से दूसरे नंबर पर कायम है। इस हफ्ते भी, शो 2.3 नंबर के साथ उसी जगह पर बना हुआ है
गुम है किसी के प्यार में ने इस हफ्ते अपनी तीसरी जगह फिर से हासिल कर ली है और रेटिंग में भी काफ़ी उछाल आया है। इस हफ़्ते 2.2 अंकों के साथ ऐसा लग रहा है कि, सवि और रजत की शादी का ड्रामा आखिरकार कामयाब हो गया है।
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार टॉप 5 स्पॉट के बीच झूल रहा है। हालांकि शो नंबर वन स्पॉट से थोड़ा दूर है, लेकिन यह कहना बिलकुल सही है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, इतने सालों के बाद भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते 2.2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
कुछ हफ्तों तक तीसरी जगह पर रहने के बाद, ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते फिर से पाचवीं जगह पर आ गया है। हालांकि यह शो भले ही पांचवीं जगह पर खिसक गया है, लेकिन पिछले हफ़्ते 2.3 प्वॉइंट की तुलना में इसने 2.2 प्वॉइंट हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

