- स्वयं सहायता समूहों को अवसर उपलब्ध कराने जाएंगे
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि नगर पालिकाओं में आयोजित होने वाले दीपावली मेले के अवसर पर उद्योग विभाग, जिला ग्रामोद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली मेले के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दीपावली मेले के अवसर पर सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम जिसमें फुड स्टॉल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत पंजीकृत/ऋणग्राही स्ट्रीट वेण्डर को प्राथमिकता दी जाएगी।
मनोरंजन के झूले, खेल-खिलौनों के स्टॉल आदि लगवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नगर पालिका परिषदों में दीपावली मेले का सुनियोजित आयोजन मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद शामली की ओर आरके डिग्री कॉलेज मैदान तथा नगर पालिका परिषद कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान और नगर पालिका परिषद कांधला में रामलीला ग्राउंड के अलावा नगर पालिका परिषदों की भांति नगर पंचायत थानाभवन में मेला ग्राउंड में कराया जाएगा।
दीपावली मेले के सफल आयोजन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली मेले 28 अक्टूबर से प्रारंभ होकर आगामी 3 नवंबर तक चलेंगे।

